मेन्यू
सदस्यता शुल्क एवं सहयोग राशि
पुत्र-पुत्री विवाह योजना
Putra-Putri Vivah Yojana
आयु सीमा सदस्यता शुल्क सहयोग राशि
11 से 15 वर्ष ₹ 201 ₹ 100
16 से 18 वर्ष ₹ 301 ₹ 200
18+ वर्ष ₹ 501 ₹ 300
  • लाभ सदस्यता तिथि से 6 माह बाद प्रारंभ होगा।
  • 6 से 12 माह के बीच विवाह होने पर ₹ 51,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • 12 माह के पश्चात पूर्ण राशि (संचालन व्यय 20% को छोड़कर) पात्र होगा।
पुत्र-पुत्री विवाह योजना — योजना विवरण

श्री जेतेश्वर फाउंडेशन की पुत्र-पुत्री विवाह योजना के अंतर्गत सदस्य को अपने पुत्र अथवा पुत्री के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सदस्यता तिथि से 6 माह पश्चात योजना का लाभ प्रारंभ होता है।

योजना से संबंधित नियम और योजना के लाभ

  1. यह योजना केवल देवासी / राईका / रबारी समाज के लिए है।
  2. इस योजना का लाभ सदस्यता तिथि से 6 माह बाद मिलना प्रारंभ होगा।
  3. सदस्यों को नियमानुसार सहयोग राशि जमा करवाना अनिवार्य है।
  4. सदस्य के विवाह की सूचना 30 दिन पूर्व देना अनिवार्य है।
  5. सदस्य बनने के 15 दिनों के भीतर अपना सदस्यता प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें, यदि 15 दिनों तक सदस्यता प्रमाण पत्र नहीं मिलता है तो संस्था कार्यालय से संपर्क करें।
  6. यदि सदस्यता के 6 माह और 12 माह के बीच पुत्र या पुत्री का विवाह होता है, तो ₹ 51,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  7. सदस्यता के 12 माह के पश्चात पुत्र या पुत्री का विवाह होता है, तो सदस्य विवाह सहायता पूर्ण राशि (संचालन व्यय 20% को छोड़ कर) प्राप्त होगा।
  8. यदि कोई सदस्य लगातार तीन बार सहयोग राशि की किस्त (रसीद) जमा नहीं करता और बार-बार कार्यकर्ता की सूचना देने या संपर्क करने पर भी सहयोग राशि नहीं देता, तो संस्था उस सदस्य को लिखित सूचना भेजेगी। 15 दिन बाद भी यदि भुगतान नहीं होता, तो संस्था को उस सदस्य की सदस्यता समाप्त करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
  9. ऐसी स्थिति में वह सदस्य योजना से बाहर माना जाएगा और भविष्य में किसी भी प्रकार की विवाह सहायता राशि का पात्र नहीं होगा।
  10. सदस्यता रद्द करने पर सदस्यता शुल्क और किस्त की राशि वापस नहीं की जाएगी।
  11. संस्थान व सभी सामाजिक सदस्यों के हित को देखते हुए किसी भी समय इन नियमों में बदलाव किया जा सकता है।
  12. श्री जेतेश्वर फाउंडेशन के रूप में पंजीकृत है, जिसका फाउंडेशन रजिस्ट्रेशन नंबर :- U88900RJ2026NPL115103 है।
  13. योजना का लाभ केवल भारतीय कानून द्वारा निर्धारित वैवाहिक आयु सीमा पूर्ण होने पर ही देय होगा। लाभ प्राप्त करने हेतु सदस्य का बालिग (वयस्क) होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु से पूर्व संपन्न विवाह पर योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
  14. इन सभी नियमों को मैंने पढ़ लिया, उपरोक्त सभी नियमों का पालन करने के लिए मैं सहमत हूं, यदि मैं उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करता हूँ तो मैं स्वयं जिम्मेदार रहूँगा।
महत्वपूर्ण बातें
सदस्यता शुल्क:आयु अनुसार — नीचे देखें
विवाह सहायता:₹ 51,000
पात्रता प्रारंभ:सदस्यता के 6 माह बाद
पूर्ण लाभ:12 माह के पश्चात
आवश्यक दस्तावेज
  • पुत्र / पुत्री का फोटो *
  • माता / पिता का फोटो *
  • माता / पिता आधार कार्ड (आगे) — वैकल्पिक
  • माता / पिता आधार कार्ड (पीछे) — वैकल्पिक
अभी आवेदन करें